हजारीबाग। चौपारण थाना क्षेत्र के दनुआ घाटी में सोमवार को तड़के एक बस अनियंत्रित होकर ट्रेलर के पिछले हिस्से से जा टकराई। हादसे में बस सवार 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 22 लोग जख्मी हो गए। हादसे में ट्रेलर में लदा छड़ का अधिकांश हिस्सा बस के बाईं ओर घुस गया। इस वजह से बाईं ओर बैठे यात्रियों को काफी चोटें आईं हैं।

घटनास्थल पर ढलान है काफी ज्यादा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस के अनुसार, महारानी नामक बस रात में रांची से यात्रियों को लेकर गया (बिहार) के लिए रवाना हुई थी।

दनुआ घाटी जहां हादसा हुआ, वहां ढलान काफी ज्यादा है। इसकी वजह से बस की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान बस का ब्रेक फेल हो गया।

दुर्घटना में घायल संतन विश्वकर्मा ने बताया कि ब्रेक फेल होने की सूचना बस चालक मनोज पांडेय ने सभी यात्रियों को दिया और सतर्क हो जाने के लिए कहा। इसी बीच देखते ही देखते बस खड़े ट्रेलर से जा टकराई।

See also  वह पिता को छोड़ने पुलिस से गुहार लगाता रहा.. मगर पुलिस उसके सामने ही पिता की करती रही पिटाई… दुखी बेटे ने ट्रेन के सामने कूदकर दे दी जान…

मौके पर 7 की हुई मौत

हादसे में बस सवार 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आनन- फानन में जख्मी यात्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां से गंभीर रूप से जख्मी कुछ लोगों को हजारीबाग सदर अस्पताल भेजा गया, जिसमें से तीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।