दंतेवाड़ा। एनएमडीसी के बेरोजगारों को एक बड़ा मौका देने जा रहा है। ग्रुप सी और डी की भर्ती परीक्षा अब दंतेवाड़ा में ही ली जाएगी। बुधवार की देर शाम एनएमडीसी के चेयरमैन और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच हुई बातचीत के दौरान इस बात का फैसला लिया गया।

एनएमडीसी के चेयरमैन एन बैजेंद्र कुमार को चर्चा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात की इच्छा जतायी थी कि एनएमडीसी के स्थानीय बेरोजगारों को अपनी कंपनी में मौका दे।

इसके लिए मुख्यमंत्री ने एक बड़ा सुझाव ये भी दिया था कि ग्रुप सी और ग्रुप डी की परीक्षा स्थानीय स्तर पर दंतेवाड़ा में ही करायी जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा बस्तर के युवा इसमें शामिल हो सकें।

ग्रुप सी और डी में स्थानीय युवकों की होगी भर्ती:

मुख्यमंत्री के इस सलाह पर अमल करते हुए तत्काल एनएमडीसी चेयरमैन एन बैजेंद्र कुमार ने स्थानीय स्तर पर दंतेवाड़ा में ही इन भर्ती की परीक्षा लेने का निर्देश दिया। इस निर्देश के बाद अब एनएमडीसी की बैलाडीला खानों में ग्रुप-सी एवं ग्रुप-डी कार्मिकों की भर्ती प्रक्रिया भविष्य में दंतेवाड़ा जिले के परीक्षा केंद्रों में की जाएगी।

See also  प्रियंका गांधी मिशन-2022 : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल संभालेंगे यूपी की जिम्मेदारी!

नगरनार में होगा मुख्यालय:

वहीं बुधवार की शाम हुई मुख्यमंत्री के साथ बैठक में नगरनार स्टील प्लांट का मुख्यालय हैदराबाद के बजाय नगरनार में ही स्थापित करने का सुझाव मुख्यमंत्री ने एनएमडीसी के चेयरमैन को दिया।

इसके बाद चेयरमैन एन बैजेंद्र कुमार ने इसे भी तत्काल स्वीकार करते हुए नगरनार में इसका मुख्यालय बनाने को लेकर निर्देश जारी कर दिया। अब नगरनार स्टील प्लांट का मुख्यालय हैदराबाद में नहीं बल्कि नगरनार में ही होगा।

आज दोपहर बाद भी हुई मुलाकात:

इससे पहले मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप के बाद आदिवासियों का आंदोलन खत्म होने को लेकर सीएमडी एन बैेजेंद्र कुमार ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। आज दोपहर बाद उन्होंने भूपेश बघेल से मुलाकात भी की।

आपको बता दें कि 7 दिनों से आदिवासियों के आंदोलन की वजह से एनएमडीसी का काम बुरी तरह से प्रभावित हो गया था। लेकिन आंदोलन खत्म होने के बाद अब सब काम व्यवस्थित हो गया है।

बुधवार की शाम एनएमडीसी के चेयरमैन की मुख्यमंत्री से मुलाकात के तत्काल बाद ही जिला प्रशासन एक्टिव मोड में आया था और उसने तत्काल आंदोलनकारियों को 12 बजे रात तक की मोहलत देते हुए आंदोलन को खत्म करने की चेतावनी जारी की थी।

See also  सुकमा के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय 'NQAS' सर्टिफिकेट, जानिए इसके मायने…

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।