नई दिल्ली। चायनीज कंपनी शाओमी ने स्मार्ट बल्ब के मार्केट में बड़ा धमाका किया है। कंपनी ने Mi LED स्मार्ट बल्ब की भारत में सेल शुरू कर दी है। इसकी कीमत 1299 रुपये है। Mi LED स्मार्ट बल्ब डेढ़ करोड़ रंगों में स्विच कर सकता है। इसे एमआई होम ऐप के थ्रू भी कंट्रोल किया जा सकता है। इससे बल्ब में हम कोई भी रंग सेलेक्ट कर सकते हैं और ऑन-ऑफ का टाइम भी शेड्यूल कर सकते हैं। कंपनी ने दावा किया है कि इस बल्ब की उम्र 11 साल है। मतलब 11 सालों तक यह खराब नहीं होगा।

अप्रैल में Redmi Y3 के लॉन्च के दौरान इसकी घोषणा की गई थी। उस वक्त क्राउडफंडिंग के तहत यह बल्ब 999 रुपये में उपलब्ध था। इस बल्ब को Mi.com के साथ साथ एमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के ज़रिए ऑर्डर किया जा सकता है।

बल्ब कुल 10 वॉट का है, इसलिए इसको जलाने पर बिजली का खर्च भी काफी कम आएगा। इतने कम पावर में यह 800 ल्यूमेन ब्राइटनेस ऑफर करता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट बल्ब आपके लिविंग स्पेस को पूरी तरह बदल देगा। शाओमी का यह स्मार्ट बल्ब ऐमजॉन अलेक्सा और गूगल असिस्टेंट को भी सपोर्ट करता है। इसकी मदद से आप न सिर्फ लाइट चालू और बंद कर पाएंगे बल्कि ब्राइटनेस और कलर टेम्प्रेचर को भी एडजस्ट कर सकेंगे। इस स्मार्ट बल्ब में सनराइज और सनसेट मोड्स दिए गए हैं।

See also  SBI ने अपने ग्राहकों को दी राहत, जारी की नई ब्याज दरें, देखें लेटेस्ट रेट

शियोमी का कहना है कि यह बल्ब आपके Wi-Fi से भी कनेक्ट हो जाएगा। शाओमी का स्मार्ट बल्ब आपके मिजाज और जरूरत के हिसाब से कलर बदलने की सुविधा देगा। कलर प्रोफाइल बदलने के अलावा आप लाइट के टेम्प्रेचर को भी बदल सकेंगे।