मैनचेस्टर। यहां के ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी। भारतीय टीम में शिखर धवन की जगह विजय शंकर को शामिल किया गया है।

इस ‘करो या मरो‘ की जंग का क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। साथ ही वे यह भी दुआ कर रहे हैं कि इस मैच में बारिश खलल न डाले। इधर, एक्वावेदर डॉट कॉम के मुताबिक, भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे, शाम 5 बजे, रात 8 और रात 9 बजे बारिश का पूवार्नुमान है। दर्शकों से स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। दोनों ही देशों के समर्थकों में अपनी-अपनी टीम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  IPL 2025 : ट्रॉफी की रेस में RCB को मिली मजबूती, मैदान में लौट रहे है ये 7 विदेशी सितारे …