रायपुर। रविवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पाण्डेय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेताम, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय के साथ-साथ प्रदेश कार्यसमिति के सभी पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए।

बैठक से ऐन पहले वहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने दी। इस बैठक में नवनिर्वाचित सांसदों का सम्मान किया गया।
कौन-कौन सी समस्याओं पर विचार:

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में बिजली की समस्या, किसानों के खाद, बीज और कर्ज की समस्या, कर्जमाफी का सर्टिफिकेट किसानों को दिलाने जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार को जागरूक किया जाएगा। जमीनी कार्यकर्ता किसानों के साथ मिलकर काम करें।

बिल्ला लगाकर नहीं जाते: डॉ रमन सिंह

उनसे जब ये पूछा गया कि किरंदुल में बैलाडीला के डिपाजिट-13 को लेकर हो रहे आदिवासियों के आंदोलन में भाजपा की भूमिका क्यों नहीं दिखाई दी? इस पर डॉ. सिंह ने कहा कि हम बिल्ला लगाकर नहीं जाते, कि हम भाजपा के हैं या कांग्रेसी। वह आंदोलन विशुध्द रूप से आदिवासियों का आंदोलन था।

See also  छत्तीसगढ़ को मिल रही पर्याप्त बिजली- आरके सिंह

मांगीलाल पर लगे राजद्रोह पर किया तंज:

डॉ. सिंह ने राजनांदगांव में वेब पत्रकार मांगीलाल सोनी पर लगे राजद्रोह के मामले को हटाने के संदर्भ में हिंदुसतान में कानून -व्यवस्था है। कोई कितना भी बड़ा हो जाए मगर कानून से ऊपर नहीं हो सकता।

बिजली के लिए अगर कोई आवाज उठाता है तो उस पर सर्वप्रथम तो राष्टÑद्रोह लगाना गलत है। उसके बाद उस राष्टÑद्रोह को हटाना भी गलत है। किसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराना और उसे हटाने का आदेश जारी करना दोनों ही गलत हैं। कम से कम उनके इर्दगिर्द मौजूद अफसरों को भी ये सम­ाना होगा।

 

आइना भेजकर संबंध बिगाड़ना उचित नहीं :

पीएम मोदी और सीएम भूपेश बघेल के मिलन पर डॉ. सिंह ने कहा कि हर मुख्यमंत्री को प्रधान मंत्री से मिलना होता है। नीति आयोग की बैठक और राज्य की समस्या पर बात करनी होती है, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को हमेशा राज्य की दृष्टि से विकास के लिए बेहतर व्यवस्था बनानी चाहिए।

See also  Chhattisgarh News: तेंदूपत्ता बिक्री में टूटा 38 साल का रिकॉर्ड, 4 हजार परिवारों की चमकी किस्मत

किसी को आइना भेजकर संबंध खराब करना ठीक नहीं है। उन्होंने ये कहते हुए तंज कसा कि संबंध बनाकर रखने से ही राज्य का विकास होगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।