रायपुर। प्रदेश सरकार ने कामर्शियल बैंकों में किसानों के शार्ट टर्म लोन को माफ करने के लिए 21 सौ करोड़ की राशि जारी कर दी है। इस राशि का आहरण कर बैकों को वितरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शनिवार को ये जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के जानकार सूत्रों ने दी।

उन्होंने बताया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने किसानों से किए गए वायदे के मुताबिक सहकारी बैंकों के अल्पकालीन कृषि ऋण माफ कर दिए गए हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में किसानों की अल्पकालीन कृषि ऋण माफी का कार्य जोरों से चल रहा है।

पिछले वित्त वर्ष में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक को राशि 249 करोड़ जारी किए गए थे। चालू वित्तीय वर्ष में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को 21 जून 2019 की स्थिति में 451 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं।

पहले तो बैंक के कर्मचारी किसानों को परेशान किया करते थे। इसके बाद सरकार को जैसे ही पता चला, तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किया गया कि बैंक कर्मी किसानों को परेशान न करें। सरकार ने कर्ज चुकाने का वादा किया था सो उसने अपना वादा निभा दिया है। उम्मीद की जा रही है इससे प्रदेश के किसानों को थोड़ी ही सही मगर राहत जरूर मिल जाएगी।

See also  सोशल मीडिया में हेट स्पीच रोकने बेमेतरा कलेक्टर ने बनाई टीम, कवर्धा की घटना के बाद उठाये गए एहतियाती कदम

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।