मुंबई। अमेरिका के न्यूयॉर्क में कैंसर का ट्रीटमेंट करा रहे अभिनेता ऋषि कपूर उस वक्त हैरान रह गए, जब उन्होंने 27 लाख की कीमत का जूता देखा। उन्होंने इसकी तस्वीरें भी अपने ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट की हैं। क्यों चौंक गए न…? हुजूर ये भारत का नहीं अमेरिका का ब्रैंडेड स्रीकर स्टोर है। यहां ऐसी चीजें ही आपको देखने को मिलेंगी, जो आपको हैरत में डाल देंगी।

एक्टर ऋषि कपूर भी वहां पर जूतों की भारी भरकम कीमतों को देखकर वे शॉक्ड हो गए। ट्विटर पर उन्होंने फैंस के साथ अपना एक्सपीरियंस साझा करते हुए लिखा- न्यूयॉर्क में सबसे बड़ा स्नीकर स्टोर, जहां मैंने 12,000 से ज्यादा स्टाइल और मॉडल के स्नीकर्स देखे। मैं हैरान हूं कि इन स्नीकर्स की कीमत अमेरिकन डॉलर 40,000 ( 27,56,900 रुपए), अमेरिकन डॉलर 27,000 (18,60,907 रुपए), अमेरिकन डॉलर 25,000 (17,23,062 रुपए) और अमेरिकन डॉलर 20,000 (13,78,450 रुपए) तक है। ज्यादातर की कीमत अमेरिकन डॉलर 5,000 ( 3,44,732 रुपए) या उससे ऊपर है। ऐसे में आप खुद ही अंदाजा लगाइए कि पहनने वालों का स्टेटस कैसा होगा?

See also  आज से शुरू होगा शार्क टैंक इंडिया सीजन 2, जानें कब और कहां देख सकते हैं ये शो

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें