रायपुर। महिला उत्पीड़न और ठगी के आरोपी प्रकाश बजाज का समर्थन करने पर कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने एक तस्वीर जारी किया है। इसमें  भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और नेताप्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक छेड़छाड़ व ठगी के आरोपी प्रकाश बजाज के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर जारी करने के साथ ही शैलेश नितिन ने कहा है कि प्रकाश बजाज पर एक महिला ने ठगी का आरोप लगाया है और कहा है कि उसके खून पसीने की जमा पूंजी को प्रकाश बजाज ने ले तो लिया है, मांगने पर वापस नहीं कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत पुख्ता सबूतों के साथ पुलिस में जमा की है और तब से आरोपी फरार है। प्रकाश बजाज नामक आरोपी को बचाने के लिये इस घटना को भाजपा राजनीतिक रंग देना चाह रही है। जबकि यह विशुद्ध रूप से महिला उत्पीड़न और ठगी का मामला है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी उन लोगों के साथ खड़ी है जिन्होंने अबला को ठगा है। महिला को ठगने वालों पर कार्यवाही करने की जगह उनका समर्थन किये जाने से भारतीय जनता पार्टी का महिला विरोधी चेहरा सामने आ चुका है।

See also  कोरोनाः केंद्र ने छत्तीसगढ़ को भेजी गई टेस्टिंग किट वापस मंगाई, राज्य सरकार द्वारा खरीदी गई किट से होगी प्रदेश में टेस्टिंग

उन्होंने कहा कि प्रकाश बजाज नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के करीब है और पुलिस में प्रकरण दर्ज होने के बाद से आरोपी लगातार भागे-भागे फिर रहे है। भारतीय जनता पार्टी बजाय पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की जगह प्रकाश बजाज के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है और इसे राजनीतिक रंग देने में आमादा होना गलत है। प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें