रायपुर। प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) का काफीला रोके जाने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM Bhupesh Baghel ) भड़क गए। उन्होंने कहा कि ढोंगी लोग कभी रामायण पढ़कर असली ‘लोकतंत्र’ का अर्थ भी जान लें। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ( Congress general secretary Priyanka Gandhi ) के काफीले को रोके जाने के बाद सीएम भुपेश बघेल ने ट्वीट कर नराजगी जताई है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफीले को रोके जाने के बाद सीएम भुपेश बघेल ने ट्वीट कर नराजगी जताई है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा है कि- प्रियंका गांधी को हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने से रोकना व गिरफ्तार करना उ.प्र के मुख्यमंत्री अजय सिंह बिष्ट ( Ajay Singh Bisht) की तानाशाही और अराजक प्रवृत्ति का प्रमाण है। राम-राज्य का नारा देने वाले ढोंगी लोग कभी रामायण पढ़कर असली ‘लोकतंत्र’ का अर्थ भी जान लें।

 

See also  यहां कार की डिक्की से मिले 39.20 लाख, चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

बता दें कि सोनभद्र हत्याकांड ( Sonbhadra Murder Case ) के पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफीले को शुक्रवार को रोक दिया गया। प्रियंका के इस काफिले को नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोका गया। बाद में पुलिस द्वारा प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया। हिरासत में लेने के बाद प्रियंका गांधी को चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया। बता दें कि जमीन विवाद में सोनभद्र ( Sonbhadra ) में 10 लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वहां जा रही थीं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें 
एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें