रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से पूर्वाह्न 10:30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि 10:21 बजे से 11 अगस्त को पूर्वाह्न 10:53 बजे तक।

राशिफल

मेष राशि
चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृष राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी या भाई—बहन के कारण तनाव मिल सकता है जबकि व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

मिथुन राशि
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन में तनाव आ सकता है।

See also  Horoscope 19 January 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि का भाग्य, पढ़े सभी राशियों का हाल

कर्क राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

सिंह राशि
संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कन्या राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन किसी पारिवारिक महिला से तनाव भी मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

तुला राशि
शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या भाई बहन के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि
व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

धनु राशि
किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

मकर राशि
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन दामपत्य जीवन में संयम रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद हो सकते हैं। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।

See also  ICC ODI Rankings : कप्तान मिताली राज ने लगाई लंबी छलांग, लगातार तीन अर्धशतक जड़ बनी नंबर-1 वनडे बल्‍लेबाज

कुंभ राशि
जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा श्रम सार्थक होगा।

मीन राशि
जीविका के क्षेत्र में किया गया श्राम सार्थक होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।