मुंबई। देश का शेयर बाजार आज बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 353 अंकों की तेजी के साथ 37,312 और निफ्टी 104 अंकों की बढ़त के साथ 11,029 पर बंद हुआ। बुधवार को देश का शेयर बाजार मजबूती के साथ खुला था।
सुबह भी दिखी थी बाजार में तेजी:
सेंसेक्स सुबह 391 अंकों की तेजी के साथ 37,351.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 110.85 अंकों की बढ़त के साथ 11,036.70 पर ट्रेड करता नजर आया। आज सुबह सेंसेक्स 275.34 अंकों की मजबूती के साथ 37,233.50 पर, जबकि निफ्टी 77.4 अंकों की बढ़त के साथ 11,003.25 पर खुला था।

इससे पहले ट्रंप ने 1 सितंबर से चीन से आने वाले सामान पर 10 फीसदी का टैरिफ लगाने का आदेश दिया था। इसमें मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य कंज्यूमर उत्पाद शामिल हैं। माना जा रहा है कि इससे अमेरिका में छुट्टियों के दौरान बिक्री प्रभावित नहीं होगी।

See also  ऑटो एक्स्पो 2020: देश का सबसे बड़ा ऑटो शो शुरू, सुजुकी ने पेश की फ्यूचरो-ई तो रेनो ने पेश की अपनी ऑटोमैटिक हैचबेक ट्राइबर

जुलाई में खुदरा महंगाई दर 3.18 फीसदी से घटकर 3.15 फीसदी तक लुढ़क गई। छह महीनों में पहली बार खुदरा महंगाई दर में गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा तमाम एशियाई बाजारों में भी 1 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।

अंतरराष्ट्रीय बाजार के हाल:

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में शानदार खरीदारी देखने को मिली. डाव जोन्स 1.44 फीसदी तक चढ़ा, जबकि एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.48 फीसदी तक की तेजी दर्ज की। नेस्डेक कंपोजिट ने 1.95 फीसदी की छलांग के साथ सत्र का कारोबार खत्म किया।

इन शेयर्स में दिखी बढ़त:

बीएसई सेंसेक्स पर  टाटा स्टील (Tata Steel ) के शेयर 4.19 फीसदी की तेजी के साथ 363 रुपये के हो गए। बजाज फाइनेंस, (Bajaj Finance) के शेयर 2.33 फीसदी के उछाल के साथ 3,297.40 रुपये तक पहुंचे। IndusInd Bank, Reliance Industries, Vedanta के शेयर क्रमश: 2.20 फीसदी, 2 फीसदी और 1.82 फीसदी चढ़े।

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी एक चौथाई फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। बीएसई हेल्थकेयर इंडेक्स ने डेढ़ फीसदी तक का गोता लगाया। पावर, आईटी और टेक इंडेक्स भी लाल निशान में नजर आए. मेटल, एनर्जी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स एक से डेढ़ फीसदी तक मजबूत हुए।

See also  इस बीच Maruti Vitara Brezza और S-Cross बीएस-6 पेट्रोल इंजन के लॉन्च की संभावना

इन शेयर्स में दिखी गिरावट:

दूसरी तरफ, सन फार्मा,(Sun Pharma ) के शेयर 2.79 फीसदी का गोता लगाकार 425.35 रुपये के हो गए । पावर ग्रिड,  (Power Grid) के शेयर 1.16 फीसदी गिरकर 199.65 रुपये तक फिसले। मारुति सुजुकी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, (Maruti Suzuki, Tata Consultancy Services ) और एचसीएल टेक्नालॉजी,(HCL Technologies) के शेयर क्रमश: 1.29 फीसदी, 1.10 फीसदी और 1.01 फीसदी टूटे।

मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय शेयर बाजारों में जमकर बिक्री की। बीते सत्र के दौरान उन्होंने शुद्ध रूप से 638.28 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने नेट 201.53 करोड़ रुपये का निवेश किया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।