नई दिल्ली। पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (Former Finance Minister Arun Jaitley) की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें 9 अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में भर्ती कराया गया था। जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। इलाज के साथ ही उनके लिए दुआओं का दौर भी जारी है। अरुण जेटली (Arun Jaitley) के जल्द स्वस्थ होने के लिए हवन किया गया।

विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट किया, ‘देश के प्रख्यात विधिवेत्ता, राजनेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से कामना करते हैं।

शीर्ष नेताओं ने की डॉक्टरों से चर्चा

वहीं, अरुण जेटली का हाल जानने वालों का एम्स में तांता लगा हुआ है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah), केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने एम्स पहुंचकर अरुण जेटली का हाल जाना। साथ ही अरुण जेटली की हालत पर डॉक्टरों से चर्चा भी की।

See also  इस वजह से गृहमंत्री अमित शाह पर लग सकता है प्रतिबंध

इसके अलावा शनिवार को बहुजन समाज पार्टी (BSP) की मुखिया मायावती और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेता अरुण जेटली की तबीयत का हाल जानने एम्स पहुंचे। इससे पहले जब अरुण जेटली को 9 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला और अन्य शीर्ष बीजेपी के नेता उनको देखने एम्स पहुंचे थे।

मई 2018 में जेटली का किडनी प्रत्यारोपण हुआ था। इसके बाद जेटली के बाएं पैर में सॉफ्ट टिशू कैंसर हो गया, जिसकी सर्जरी के लिए वह इस साल की शुरुआत में अमेरिका भी गए थे। तबीयत खराब होने के कारण ही उन्होंने 2019 का आम चुनाव नहीं लड़ा था और मंत्रिमंडल में शामिल होने से भी इनकार कर दिया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  लॉकडाउनः गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आईजी-एसपी को गाइडलाइन का पालन कराने के दिए निर्देश