रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: सायं 04:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: कजरी तीज।

आज की भद्रा: मध्याह्न 12:02 बजे से रात्रि 01:14 बजे तक।

आज का राशिफल

मेष राशि

कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।

वृष राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

मिथुन राशि

महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

See also  Horoscope 20 May 2025 : इस राशि के लोगों के लिए धन आगमन के बनेंगे नए मार्ग, पढ़ें अपना राशिफल

कर्क राशि

आर्थिक योजना फलीभूत होगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी भी सक्रिय रहेंगे।

सिंह राशि

उदर विकार के प्रति सचेत रहें। सफलता आपको अहंकारी बना देगा। अहंकार पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।

तुला राशि

महिला अधिकारी के कारण तनाव मिलेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक राशि

शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु राशि

पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन में व्यर्थ के तनाव आ सकते हैं। संतान के बारे में सुखद समाचार मिलेगा।

मकर राशि

See also  कोरोना ब्रेकिंग : आई राहत वाली खबर, 6 और मरीज स्वस्थ्य हुए, एम्स ने किया डिस्चार्ज, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने दी जानकारी

व्यावसायिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। कुछ पारिवारिक औश्र कुछ व्यर्थ की परेशानियां रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कुंभ राशि

उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे। राजनीतिक सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।