नई दिल्ली। भारत की सीमा से एक बड़ी खबर आ रही है। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में पुंछ जिले के मेंढर और कृष्णाघाटी सेक्टर में आज पाकिस्तान (Pakistan) की ओर से लगातार गोलियां बरसाई जा रही है। पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा के पास युद्धविराम का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सैनिकों ने अग्रिम चौकियों एवं गांवों को निशाना बनाकर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान नायक रवि रंजन कुमार सिंह शहीद हो गया, वहीँ अन्य चार के घायल होने की सूचना मिल रही है।

पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान

मिल रही जानकारी के अनुसार भारतीय सेना (Indian Army) ने गोलीबारी का मुंह तोड़ जवाब दिया और पाकिस्तानी सेना की चौकियों को भारी नुकसान पहुंचाया। इस जवाबी हमले में पाकिस्तान के कई सैनिक भी हताहत हुए हैं। पाकिस्तान की ओर से करीब 11 बजे से गोलीबारी शुरू हुई। गोलीबारी में शहीद हुए 36 वर्षीय रवि रंजन बिहार के गोप बिगहा गांव के रहने वाले थे।

See also  देश के दुश्मनों का काल, आज 3 और राफेल लड़ाकू विमान पहुंच रहे भारत

बता दें कि कश्मीर (Kashmir) से धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। वह सीमा पर लगातार नापाक हरकत कर रहा है। इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तान (Pakistan) ने नौशेरा सेक्टर में मोर्टार दागे थे।

भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब

बॉर्डर पर पाकिस्तान (Pakistan) की नापाक हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तान (Pakistan) ने सीजफायर का उल्लंघन किया था। इसके बाद वहीं भारतीय सेना ने करारा जवाब देते हुए राजौरी सेक्टर में पाक सेना की एक चौकी को उड़ा दिया।

पाक (Pakistan) की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किए जाने के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान भारतीय सेना ने राजौरी में पाक की एक चौकी उड़ा दी. हालांकि नौशेरा में पाक फायरिंग में एक भारतीय जवान भी शहीद हो गया था।

पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर का उल्लंघन बढ़ा दिया है। 15 अगस्त के दिन भी जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के पूंछ में केजी सेक्टर में पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। इसके अलावा उरी और राजौरी में भी पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन किया गया, भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब देते हुए पाकिस्तान के तीन जवानों को ढेर कर दिया है।

See also  कर्नाटक विधानसभा चुनाव: जारी हुई स्टार प्रचारकों की लिस्ट, शिवराज को मिली जगह, छत्तीसगढ़ के नेताओं के नाम नदारद

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।