रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, भाद्रपद मास, कृष्ण पक्ष, षष्ठी का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: मध्याह्न 12:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: हल षष्ठी, बलराम जी का जन्म दिवस।

आज का राशिफल

मेष राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिलेगा, लेकिन दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा।

मिथुन राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सम्पन्न होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे।

See also  पूर्व केंद्रीय मंत्री और इस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सिंह कोरोना पॉजिटिव

कर्क राशि

किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह राशि

भाग्यवश चली आ रही समस्या का समाधान होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या राशि

कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। आर्थिक समस्याएं बढ़ेंगी। व्यर्थ की उलझनें बढ़ सकती हैं। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की वृद्धि होगी।

तुला राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि

जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मकर राशि

संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा।

See also  आम लोगों में टीके के प्रति भरोसा जगाने के लिए अगले एक सप्ताह में लगवाएंगे बीजेपी के सारे मंत्री, सांसद और विधायक कोरोना का टीका

कुंभ राशि

निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी।

मीन राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।