नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले (Narayanpur district Chhattisgarh) में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच नक्सिलयों को मार गिराया गया है। जवानों द्वारा किए गए ऑपरेशन में पांच नक्सली ढेर हुए हैं, जिसके बाद यहां के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। इस मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवानों के भी घायल होने की सूचना है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने भेजा जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक, अबूझमाड़ (Abujhmad) के ओरक्षा इलाके में नक्सलियों के मूवमेंट की जानकारी मिली थी। यह भी पता चला था कि नक्सली वहां पर ट्रेनिंग कैंप चला रहे हैं। इसके बाद जवान शुक्रवार रात सर्चिंग पर निकले थे। सुबह होते ही जवान अंदर दाखिल हुए और नक्सलियों पर हमला बोल दिया।

सुबह करीब 8.30 बजे शुरू हुई इस मुठभेड़ के दौरान पांच नक्सली मारे गए। करीब ढाई घंटे चली मुठभेड़ में डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं। वहीं ओरछा से करीब 20 किमी अंदर धुरबेड़ा में चल रहे नक्सल कैंप (Naxal camp) को भी डीआरजी जवानों ने घेर लिया। फायरिंग के बाद मारे गए नक्सलियों के शव बरामद किए हो गए हैं।

See also  मरवाही उपचुनाव: JCCJ को लगा तगड़ा झटका, इन नेताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश, अमित जोगी ने ट्वीट कर ये लिखा

इलाके में हाई अलर्ट घोषित

जवानों ने पूरे कैंप को ध्वस्त कर दिया और मौके से बड़ी संख्या में हथियार बरामद किए हैं। डीजी डीएम अवस्थी ने बताया कि बड़ा नक्सली कैंप था। जिस इलाके में कैंप था, उसे नक्सली बेहद सुरक्षित मानते हैं। उन्होंने कहा कि माओवाद के गढ़ तक जवान पहुंच रहे हैं। जवानों के वहां पहुंचने से माओवादियों को करारा नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। यह माढ़ एरिया कमेटी का ट्रेनिंग कैंप था। बताया जा रहा है कि नक्सलियों के मारे जाने के सूचना के बाद इलाके में बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया गया है और नारायणपुर के इस क्षेत्र में हाई अलर्ट घोषित करते हुए यहां के जंगलों की सख्त घेराबंदी की गई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।