रायपुर। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का पंचांग

  • दिन: सोमवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।
  • आज का दिशाशूल: पूर्व।
  • आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से प्रात: 09:00 बजे तक।
  • आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।
  • आज की भद्रा: अपराह्न 03:22 बजे से रात्रि 01:54 बजे तक।
  • विशेष: चंद्र दर्शन निषेध।

आज का राशिफल

मेष राशि

दाम्पत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास सफल होगा। कुछ पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अधीनस्थ कर्मचारी, मित्र या भाई के कारण तनाव मिलेगा। किसी तरह का कोई जोखिम न उठाएं।

मिथुन राशि

See also  Gold-Silver Rate Update: सोना हुआ सस्ता तो चांदी की चाल हुई सुस्त, चेक करें अपने शहर की लेटेस्ट रेट लिस्ट

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

कर्क राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नए अनुबंध का प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी, लेकिन किसी महिला रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है।

सिंह राशि

किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

कन्या राशि

शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला राशि

घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।

वृश्चिक राशि

उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

धनु राशि

किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी, लेकिन कर्मक्षेत्र में बाधाएं भी आएंगी। भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

See also  टुकड़ों में मिला युवक का शव, ग्रामीण कह रहे हैं हाथियों ने कुचला, वन विभाग कर रहा है इंकार

मकर राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि

व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

तो मित्रों यह रहा आज का आपका अपना राशिफल। आपका दिन शुभ हो। धन्यवाद।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।