पंजाब। पंजाब (Punjab) के बटाला (Batala) से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है। बटाला (Batala) में एक आवासीय कॉलोनी में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद भयंकर आग लग गयी। इस धमाके में 16 लोगों के मौत की खबर मिल रही है। हालाँकि मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। इधर गुरदासपुर के एसडीएम डीपक भाटिया ने 16 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीँ अभी भी फ़ैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

बड़ी खबर: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों की मौत और कुछ गंभीर रूप से घायल
बड़ी खबर: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, कई लोगों की मौत और कुछ गंभीर रूप से घायल

बता दें कि गुरदासपुर के बटाला में एक आवासीय कॉलोनी में स्थित फैक्ट्री में विस्फोट के बाद वह पूरी तरह से नष्ट हो गयी है। वहीँ घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिला कलेक्टर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की निगरानी में राहत और बचाव अभियान जारी है। समाचार लिखे जाने तक फ़िलहाल इतनी जानकारी मिल पायी है।

See also  नारदा केस: गिरफ्तार TMC नेताओं को नहीं मिली जमानत, HC का फैसला चारों नेता रहेंगे हाउस अरेस्ट
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।