रायपुर। फेसबुक (facebook के माध्यम से देश भर में महिलाओं को फंसाकर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के 01 विदेशी नागरिक (नाइजीरियन) को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इस अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के ठग फेसबुक में चैटिंग के माध्यम से युवतियों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अंतर्राष्ट्रीय गिरोह के ये शख्स पहले तो फेसबुक में महिलाओं से चैट करते, फिर धीरे -धीरे उन्हें विश्वास में लेकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे।

इस अंतर्राष्ट्रीय गिरोह ने सैकड़ों महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। गिरोह के ठगी की शिकार एक महिला ने सिविल थाने में आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद से ही पुलिस (police) मामले की पतासाजी में जुट गयी थी। आरोपी नाइजीरियन ने प्रार्थिया को जुते, बैग और पैसे पार्सल में भेजने का झांसा देकर लाखों रुपये लूट लिए। आरोपी ने पीड़िता से कुल 5,10,000 (पांच लाख दस हजार रूपये) की राशि अलग – अलग बैंक खातों के माध्यम से प्राप्त किये।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें।
छत्तीसगढ़ समाचार, हिंदी समाचार, नाइजीरियन,पुलिस ,फेसबुक से ठगी


