सुकमा। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में नक्सलियों (Naxalites) का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। सुकमा जिले में एक बार फिर नक्सलियों की करतूत सामने आई है। नक्सल प्रभावित जिले सुकमा में नक्सलियों ने एक युवक की हत्या कर दी। इस घटना के बाद भी ग्रामीणों को नक्सलियों (Naxalites) ने पुलिस (Police) के खिलाफ धमकाया।

युवक की हत्या का खुलासा शनिवार की सुबह हुआ। जिले की ग्राम पंचायत तारलागुड़ा के बैनपल्ली गांव में ग्रामीणों ने युवक का शव देखा। मृतक का नाम लिंगा था। वह नक्सल हिंसा में बंद हो चुके स्कूलों के दोबारा शुरू होने पर शिक्षादूत का काम करता था। नक्सलियों ने युवक को पुलिस (Police) का मुखबिर बताकर मार दिया।

बता दें कि सुकमा जिले में ऐसी घटनाएं बार बार सामने आ रही हैं। नक्सलियों (Naxalites) द्वारा युवकों को मुखबिर बताकर मौत के घाट उतार दिया जाता है। नक्सलियों की इस करतूत के बाद क्षेत्र में दशहत का माहौल बना हुआ है। मासूम ग्रामीणों में नक्सलियों का खौफ बढ़ता ही जा रहा है।

See also  VIDEO : कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक में जब लहराया डीएमके का झंडा, जमकर मचा बवाल, पूर्व सीएम के सामने हुई हाथापाई

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें