मुंबई। फिल्म शोले के कालिया (kaliya) के किरदार से मशहूर अभिनेता वीजू खोटे (77) का सोमवार को निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। वीजू ने फिल्म शोले में कालिया (kaliya) का किरदार निभाया था। इसमें गब्बर सिंह (अमजद खान) के साथ उनका डायलॉग ‘तेरा क्या होगा कालिया’ काफी मशहूर हुआ था। उन्होंने अपने करियर में चाइनागेट, मेला, अंदाज अपना अपना, गोलमाल-3 और नगीना समेत 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

विजू खोटे के निधन के बाद उनके प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जताया। शिवसेना नेता मनीषा कायंदे ने भी ट्वीट कर उन्हें निधन पर श्रद्धांजलि दी।

शोले में उनका ‘तेरा क्या होगा कालिया?’ डायलॉग काफी फेमस रहा। इसके अलावा वीजू का फिल्म अंदाज अपना अपना में राबर्ट का किरदार भी काफी चर्चित रहा था। वीजू ने हाल ही में अथिति तुम कब जाओगे और गोलमाल 3 में भी काम किया था।

See also  इस तारीख को खेला जाएगा तीन T-20, चार टेस्ट और तीन वन-डे मैच

वीजू के पिता नंदू खोटे रंगमंच कलाकार थे

वीजू खोटे का जन्म 17 दिसंबर 1945 को मुंबई में हुआ था। इनकी बड़ी बहन शुभा खोटे भी वेटेरन एक्ट्रेस हैं। वीजू के पिता नंदू खोटे रंगमच के कलाकार थे। वीजू के परिवार में पत्नी निम्मा, दो बेटे सुनील और लकी खोटे हैं। वीजू की पहली फिल्म 1964 में आई या मलक थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें