रायपुर। नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की आराधना का विधान है। भगवान कार्तिकेय की माता होने के कारण इनका नाम स्कंदमाता पड़ा। देवी स्कंदमाता का स्वरूप पांच भुजाओं वाला है। माता, ऊपर उठी हुई दाहिनी भुजा में कमल का फूल धारण की हुई हैं। बाईं ओर की भुजा में आशीर्वाद की मुद्रा में है। स्कंदमाता की विधिवत उपासना से जीवन में सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। मोक्ष प्राप्ति के लिए इनकी आराधना अत्यंत खास मानी गई है। ज्योतिष में देवी स्कंदमाता का संबंध बुध ग्रह से है। इसलिए बुध ग्रह के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए इनकी उपासना श्रेष्ठ मानी गई है। आगे जानिए आज का राशिफल किस राशि के जातकों के लिए खास है।

मेष राशि

धर्म-अध्यात्म में रुचि रहने वाली है। आध्यात्मिक सिद्धियां मिलने के योग हैं। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। यात्रा से परहेज करना अच्छा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से वैचारिक मतभेद हो सकता है।

See also  धनतेरस-दिवाली पर इस तरह खरीदें सस्ता सोना, सरकार दे रही है मौका

वृषभ राशि

पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि रहने वाली है। अपनों से भरपूर स्नेह मिलने वाला है। छोटी-मोटी यात्रा करनी पड़ सकती है। विदेशों में रह रहे संबंधियों से शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

मिथुन राशि

बिजनेस के लिए आज दिन शुभ साबित होने वाला है। लंबित कार्य पूरे होने वाले हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। अधिक क्रोध करने से बचें। बोलने के क्रम में सावधानी बरतें। घरेलू खर्च बढ़ सकता है।

कर्क राशि

पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण बीतने वाला है। पेट से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। किसी बात को लेकर चिंता सता सकती है। अनावश्यक खर्च बढ़ने वाला है। आज लंबी दूरी की यात्रा करने से बचें।

सिंह राशि

शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। मातृ पक्ष से मनमुटाव हो सकता है। पिता की सेहत की चिंता रहेगी। परिवार में किसी सदस्य के साथ मनमुटाव रहेगा।

कन्या राशि

बिजनेस का काम आगे बढ़ता हुआ दिखाई देगा। परिवार में भाई-बहन से ढ़ेर सारा प्यार मिलेगा। दैनिक आर्थिक आय में वृद्धि की संभावना है। सामाजिक कार्यों में प्रशंसा मिलेगी।

See also  एक्सिस बैंक की लापरवाही से ठग ने पार किए 41 लाख... खुद को फोन पर कंपनी का मालिक बताया बैंक ने भी कर लिया विश्वास

तुला राशि

आत्मविश्वास में कमी देखेने को मिल सकती है। घर-परिवार में किसी सदस्य से बहस हो सकती है। नए कार्य को आरंभ करने के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। वाणी पर नियंत्रण रखना लाभकारी होगा।

वृश्चिक राशि

शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहने वाले हैं। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुशनुमा पल बिताने वाले हैं। मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रहने वाले हैं। यात्रा से लाभ होगा। सगे-संबंधियों से कुछ अच्छा उपहार मिलने वाला है।

धनु राशि

आज आपका स्वभाव उग्र रहने वाला है। अच्छा होगा कि नम्र स्वभाव रखें। यात्रा में दुर्घटना का योग है, इसलिए संभलकर रहें। पारिवारिक कार्यों में अधिक धन खर्च होने वाला है। कोर्ट-कचहरी का मामला बिगड़ सकता है।

मकर राशि

सामाजिक कार्यों में मान-सम्मान मिलने वाला है। दोस्तों से मुलाक़ात लाभकारी साबित होगा। विवाह के लिए उत्सुक जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। खरीददारी के लिए आज का दिन शुभ है।

See also  UIDAI : आधार नियमों में बड़ा बदलाव! अब आधार कार्ड अपडेट करना हुआ आसान, नाम-पता-जन्मतिथि एक ही दस्तावेज से होगा अपडेट…

कुंभ राशि

आज आपका हर काम सफलतापूर्वक सम्पन्न होगा। कार्यस्थल पर अच्छा वातावरण देखने को मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। मन में प्रसन्नता बनी रहने वाली है।

मीन राशि

किसी बात को लेकर मन व्याकुल रहेगा। संतान की चिंता रहने वाली है। फिजूलखर्ची बढ़ने से मन असंतुष्ट रहेगा। आज थकान का अनुभव करने वाले हैं। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। मन में नकारात्मक विचार आएंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें