रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) नगरीय निकाय चुनाव के साथ ग्राम पंचायत चुनाव (Gram Panchayat Election) की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस चुनाव के लिए एक बार फिर से परिसीमन होगा। छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने इसके लिए आदेश भी दे दिया है। वहीं इस आदेश के साथ प्रदेश में परिसीमन को लेकर राजनीति तेज हो गई है।

10 हजार 800 ग्राम पंचायतों का होना है परिसीमन

भाजपा (BJP) ने कांग्रेस (Congress) परिसीमन के बहाने लाभ लेने का आरोप लगाया है। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 10 हजार 800 ग्राम पचंयात हैं। इन ग्राम पंचायतों का त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले एकबार फिर से परिसीमन होगा। वहीं कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने अपने फायदे के लिए परिसीमन कराया था, जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थी।

पुनः परिसीमन के आदेश 

आपको बता दें कि पंचायतों में परिसीमन की कार्रवाई लगभग पूरी हो चुकी थी। मगर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के उप सचिव जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने फिर से परिसीमन का आदेश प्रदेश के सभी कलेक्टरों को जारी किया है। इस वर्ष के अंत तक राज्य में पंचायत चुनाव संभावित हैं। जिसे लकेर 2019-20 के परिसीमन क्षेत्र के निर्धारण आरक्षण की कार्रवाई सुनिश्चत करनें राज्य सरकार ने पत्र जारी किया है।

See also  LOC पर मना ईद का त्योहार, भारतीय सेना और पाकिस्तान सेना के बीच हुए मिठाई आदान-प्रदान की देखिए दिलचस्प तस्वीरें

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।