नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने 8 नवंबर को पाकिस्तान बॉर्डर से सटे पंजाब के डेरा बाबा नानक जाएंगे और उसी दिन करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ट्वीट कर यह जानकारी दी।
आपको बता दें, यह कॉरिडोर भारत और पाकिस्तान ने मिलकर बनाया है। पाकिस्तान पहले ही 9 नवंबर से करतारपुर कॉरिडोर खोलने का ऐलान कर चुका है। भारत में भी पहले जत्थे को रवाना करने की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। 12 नवंबर को गुरु नानक देव की 550वीं जयंती है। इससे पहले भारी संख्या में सिख वहां दर्शन करने जाएंगे।

इस मौके पर पाकिस्तान की तरफ भी उद्घाटन का कार्यक्रम होगा। इमरान खान सरकार ने इसके लिए भारत से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को बुलाया था, लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। हालांकि मनमोहन सिंह करतारपुर साहिब के लिए जाने वाले पहले जत्थे का हिस्सा जरूर बनेंगे। यह जत्था गुरुनानक देवजी के प्रकाश पर्व के मौके पर 9 नवंबर को जाएगा।

See also  दस दिनों तक मिडिल सीट पर यात्री बैठा सकेगा एयर इंडिया, SC से मिली मंजूरी

चुकानी होगी 20 डॉलर एंट्री फीस

पाकिस्तान ने भारत से आने वाले हर यात्री के लिए 20 डॉलर एंट्री फीस रखी है। इस पर भारत ने कई बार आपत्ति दर्ज कराई, लेकिन पाकिस्तान अड़ा हुआ है। पाकिस्तान की ओर से तय की गई व्यवस्था के अनुसार, भारत से करतापुर जाने वाले श्रद्धालुओं को बॉर्डर पर एक स्लिप जारी की जाएगी। इससकी फीस 20 डॉलर यानी करीब 1400 रुपए तय की गई है। पाकिस्तान का मानना है कि हर दिन 5000 यात्री भारत से जाएंगे यानी उसे हर महीने 72 लाख रुपए की कमाई होगी। यह स्लिप उसी दिन के लिए होगी और शाम तक श्रद्धालु को भारतीय सीमा में वापस लौटना होगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  बड़ी खबर : होम आइसोलेशन में रखे गए युवक ने की खुदकुशी, 15 मार्च को बैंगलुरु से लौटा था युवक