टीआरपी डेस्क। Royal Enfield ने अपनी सबसे ताकतवर बाइक Bobber 838 को EICMA मोटर शो

2018 में पेश किया था। लेकिन उस समय कंपनी ने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं बताई थीं। लेकीन

अब माना जा रहा है कि कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। Bobber 838 की संभावित कीमत

6 लाख रुपये के आस-पास हो सकती है।

 

इंजन है दमदार :

इंजन की बात करें तो Bobber 838 में लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड 834cc का सबसे दमदार इंजन दिया

गया है। जोकि करीब 90-100 Hp की ताकत मिलती है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड गियर बॉक्स भी मिलेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बाइक को पोलारिस इंडस्ट्रीज और Eicher मोटर्स ने मिल कर तैयार किया

है। इतने बड़े इंजन में आने वाली यह रॉयल एनफील्ड की पहली बाइक होगी।

 

फीचर्स है शानदार :

बात फीचर्स की करें तो इस नई बाइक में ट्विन एग्जॉस्ट मफलर, फ्रंट व्हील में ट्विन डिस्क ब्रेक्स, फ्लैट हैंडलबार

See also  UPSC Topper : UPSC में किसान पुत्र का जलवा! धर्मेश ने देशभर में हासिल किया 10वां स्थान…

और बड़े व्हीलबेस दिए गए हैं। इस बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क और रियर व्हील में मोनोशॉक सस्पेंशन

दिए गए हैं। साथ ही इसे ड्युअल चैनल ABS फीचर से लैस किया गया है। इसमें सिंगल सीट दी गई है। जबकि

दूसरी सीट के लिए इसमें ऑप्शन भी मिलने की सम्भावना है।

 

डिजाइन है मजेदार :

बाइक का डिजाइन बेहद आक्रामक नजर आता है। इसकी बिल्ट क्वालिटी भी बेहद सॉलिड जान पड़ती है।

इसमें फुल एलइडी हेडलैंप के साथ डीएलआर दिए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि EICMA मोटर शो

2018 में Bobber 838 का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया था लेकिन इसका प्रोडक्शन मॉडल भी काफी हद तक

कॉन्सेप्ट जैसा हो सकता है। कंपनी इसे अगले साल होने वाले ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च कर सकती है।

जबकि मीडिया रिपोर्ट्स की माने इस बाइक को 2021 में उतारा जा सकता है, वैसे कंपनी ने अभी तक इस

बाइक के लॉन्च को लेकर कुछ नहीं बताया।

See also  पुलिस ने यहां युवती की आत्महत्या का मामला सुलझाया, लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।