पुष्य नक्षत्र सोमवार शाम 5.31 से रहेगा 23 घंटे सात मिनट

रायपुर। अगर आप दीपावली पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं तो इंतजार की घड़ी ख्त्म हो चुकी है। इस बार दिवाली से चार दिन पहले ही खरीदी का महामुहूर्त का संयोग है। पुष्य नक्षत्र सोमवार शाम 5.31 से रहेगा 23 घंटे सात मिनट तक रहेगा। इस बार 21 को जहां सोमवार रहने से सोम पुष्य के साथ साध्य योग और 22 को मंगलवार को भौम पुष्य पर सर्वार्थसिद्धि संयोग बनेगा। नक्षत्रों के राजा पुष्य की शुरुआत 21 अक्टूबर को शाम 5.31 बजे से होगी, जो अगले दिन 22 अक्टूबर को शाम 4.38 बजे तक रहेगा। दोनों दिन इसके साथ ही विभिन्न शुभ संयोग भी रहेंगे। 21 अक्टूबर को रात 10.26 तक सिद्ध योग रहेगा। इसके बाद साध्य योग लगेगा, जो 22 को शाम 7.55 बजे तक रहेगा। 22 अक्टूबर को कार्य में सिद्धि देने वाला सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से रहेगा। ज्योतिर्विद के अनुसार पुष्य नक्षत्र में त्योहारी खरीदी शुभ बताई गई है।

See also  अगर आप मिट्टी की बरतनों का उपयोग करते हैं तो जानिए ये खास बातें

क्या.क्या खरीदी करना होता है शुभ

खासकर महंगी खरीदी इस नक्षत्र में की जाती है। इस नक्षत्र में लोग गाड़ी, मकान, दुकान, कपड़े, सोना, चांदी, बर्तन, भूमि, भवन आदि की खरीदी कर सकते हैं। पुष्य नक्षत्र में सोना खरीदने का विशेष महत्व है। यह माना जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से समृद्धि आती है। इस दौरान की गई खरीदी अक्षय रहेगी, जिसका कभी क्षय नहीं होता है।

सोम पुष्य के संयोग में सोमवार को खरीदी के मुहूर्त

अमृत : शाम 05.32 से 05.51बजे तक। (आभूषण, प्रॉपर्टी, वाहन)
चर : शाम 05.52 से 07.25 बजे तक। (बहीखाते, बर्तन, लाभ : रात 10.34 से 12.09 बजे तक । (कम्प्यूटर उपकरण, नग, शिक्षण सामग्री)

भौम पुष्य के संयोग पर मंगलवार को खरीदी के मुहूर्त

चर : सुबह 09.18 से 10.43 बजे तक। (आभूषण, बहीखाते, प्रापर्टी, नग-जवाहरात)

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  कैसे लगी रायपुर डीईओ कार्यालय में आग? जांच समिति की रिपोर्ट करेगी खुलासा