15 राउंड की गिनती पूरी 16043 वोटों से चल रहे हैं आगे

जगदलपुर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के राजमन बेंजाम बड़ी जीत की तरफ बढ़ गए हैं।

अब तक 15 राउंड की गिरनी पूरी हो चुकी है, दो राउंड की गिनती बाकी है। बता दें कि कुल 17 राउंड की

गिनती होनी है, ऐसे में कांग्रेस की जीत का अंतर कितना होगा इसका इंतजार है। 15 राउंड की गिनती तक

कांग्रेस के राजमन बेंजाम भाजपा के लच्छूराम कश्यप से करीब 16043 वोटों से आगे चल रहे हैं।

बता दें कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बस्तर संभाग में भाजपा का सफाया हो गया था। जिसके बाद हुए

अंतगढ़ और चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब हुई है, वहीं

भाजपा को लगातार हार का सामना करना पड़ा।

बता दें कि चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में कुल उम्मीदवार मैदान में थे जिनमें मुख्य मुकाबला कांग्रेस के

राजमन बेंजाम और भाजपा के लच्छूराम कश्यप के बीच था। जोगी कांग्रेस के उम्मीदवार को तीसरे स्थान

See also  अमीत जोगी ने वॉइस सैंपल देने से किया इंकार, SIT को कहा स्टुपिड इंवेस्टिगेशन टीम

पर संतोष करना पड़ा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।