15 तारीख तक पूरे देश में आंदोलन,पीएम हाउस जाएंगे कांग्रेस के आला नेता

टीआरपी न्यूज/रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के मामले में अब राज्य में सत्तारूढ कांग्रेस सरकार सीधे प्रधानम़ंत्री नरेंद्र मोदी पर आक्रमक हो गई है।

रविवार को कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने केंद्र सरकार पर छत्तीसगढ़ के भेदभाव का आरोप लगाते हुए किसानों की लड़ाई को दिल्ली के पीएम हाउस तक ले जाने का ऐलान किया है।

बैठक के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की खरीदी कांग्रेस के लिए सबसे बड़ा मुददा है।

बघेल ने बताया कि प्रधानमंत्री के नाम किसानों की पाती लिखी जाएगी जिसमें सभी ग्रामों में किसानों के हस्ताक्षर होेंगे।

बघेल ने बताया कि उस पत्र को लेकर हम सब दिल्ली में पीएम आवास तक जाएंगे। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि छत्तीसगढ़ में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जा रहेगी। इस​के लिए सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ी जाएगी।

See also  बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखते ही अनन्या ने मचाया धमाल, लगातार 23 घंटे कर रही है शूटिंग

किसानों के साथ कुठराघात बर्दाश्त नर्ही: पुनिया

कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि भारत सरकार को राज्य सरकारों के बीच एक MoU हुआ था,उसमें दिए गए नियमों को शिथिल किया गया था।

उनमे किसानों को बोनस दिया जा सकता है। इसके लिए ही हमने केंद्र से अनुरोध किया था,मैंने प्रधानमंत्री से इस सम्बंध में मिलने के लिए वक़्त भी मांगा है।

मैंने खुद भी पीएम को पत्र लिखा है और सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों से पत्र लिखने आग्रह किया है। पुनिया ने बताया कि 5 नवंबर को सांसदों की मंत्रालय मे बैठक भी बुलाई है। ताकि वह भी इस सम्बंध में चर्चा कर सके।

पुनिया ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश को बर्बाद किया गया है। 5 तारीख से 15 तारीख तक पूरे देश मे आंदोलन प्रस्तावित है।

उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में केंद्र सरकार MSP पर धान खरीदी करती है। छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक धान होता है,केंद्र सरकार की बदनीति और छत्तीसगढ़ के प्रति भेदभाव की वजह से धान नही खरीद रही है।

See also  टीआरपी अलर्ट : पहली बार छत्तीसगढ़ में हो सकता है एक करोड़ से अधिक पाकिस्तानी टिड्डियों का हमला, सतर्क रहें और बचाव के लिए करें ये उपाय

पुनिया ने आरोप लगाया कि भाजपा की सरकार को चुनावी लाभ लेने के लिए छूट दी गई थी, पर कांग्रेस छोटे लोगों की सरकार है उसे समर्थन नहीं। किसानों के साथ जो कुठराघात किया जा रहा है कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

पुनिया ने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला लिया है कि 5 तारीख से हर ब्लॉक,जिले में पाम्पलेट बाटे जाएंगे। 13 तारीख को किसानों के हित मे चावल खरीदी के विरोध में कांग्रेस नेता दिल्ली कुछ करेंगे और केंद्र सरकार पर दबाव बनाने दिल्ली में 15 तारीख को प्रदर्शन करेंगे।

हर स्तर पर किया जाएगा केंद्र सरकार के भेदभाव का विरोध: मरकाम

वहीं PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि प्रदेश की धान के मुद्दे और राष्ट्रव्यापी आर्थिक मंदी के विरोध स्वरूप 5 तारीख से हम पूरे प्रदेश में आंदोलन,धरना प्रदर्शन करेंगे। मरकाम ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ भेदभाव कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का निर्णय लिया है।

See also  फिर सुर्खियों में मंत्री कवासी लखमा, बीड़ी का कश लगाते आबकारी मंत्री का वीडियो वायरल

किसानों की कर्ज़ माफी की वजह से मंदी का असर नहीं रहा है। केंद्र सरकार के भेदभाव के विरोध पर हर स्तर पर आंदोलन करेंगे, ताकि किसानों को उनका हक दिलाया जा सके।

आपको बता दे कि छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए राज्य सरकार ने केंद्र अतिरिक्त राशि जारी करने व किसानों के पूरे धान की खरीदी करने के लिए अनुमति मांगी थी पर केंद्र ने इसे मंजूरी नहीं दी। जिसे लेकर राज्य में कांग्रेस सरकार और किसान नेता केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ लामबंद हो गए हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।