रायपुर। सीएम भूपेश बघेल ने धान के समर्थन मूल्य पर सर्वदलीय बैठक से भाजपा सांसदों के शामिल नहीं होने पर सवाल खड़े किये है।

मुख्यमंत्री ने भाजपा सांसदों को किसान विरोधी करार देते हुए कहा दो सवाल पूछे है।

सीएम बघेल ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि कि वे बताएं कि 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान का समर्थन किसानों को मिलना चाहिए की नहीं।

सीएम बघेल ने दूसरा सवाल करते हुए कहा कि भाजपा बताए कि  पिछली बार सेंट्रल पूल में खरीदी की इजाजत को लेकर केंद्र ने जो नियमों को शिथिल किया था, क्या इस बार शिथिल नहीं होना चाहिए ?

मुख्यमंत्री ने भाजपा पर मौका परस्ती का आरोप लगाते हुए कहा कि जब पिछले साल धान का बोनस दिया गया था, तो उस वक्त सेंट्रल पूल में 24 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गयी थी।

उस वक्त सेंट्रल पूल में खरीदी को लेकर केंद्र ने शिथिलता प्रदान की थी, लेकिन इस बार कांग्रेस की सरकार के वक्त केंद्र सेंट्रल पुल में खरीदी इसलिए नहीं कर रहा है, क्योंकि हमने अतिरिक्त राशि देकर किसानों से 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदी की है।

See also  317 करोड़ नहीं चुकाए तो 12 संपत्तियां होंगी कुर्क! गुटखा कारोबारी गुरमुख जुमनानी पर GST का बड़ा एक्शन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के उस बयान पर खंडन किया जिसमें सांसदों को आमंत्रण नहीं दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक सांसदों को सूचना दी गयी थी, उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के कथनी और करनी में ये अंतर नजर आता है।

चुनाव के वक्त भाजपा नेताओं ने जो वादे किये थे, उन वादों से अब भाजपा मुकर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।