टीआरपी न्यूज/दौसा। राजस्थान के दौसा जिले में एक 19 साल की युवती को अगवा कर चलती कार में गैंगरेप का मामला सामने आया है।

युवती के साथ चलती कार में 3 लोगों ने 5 घंटे तक अपनी हवस बुझााते रहे। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

पीड़िता ग्रैजुएशन सेकंड ईयर की कॉलेज स्टूडेंट है। वह 1 अक्टूबर को सुबह 5 बजे अपने कोचिंग सेंटर जा रही थी,

तभी तीनों आरोपियों ने उसे अगवा करके उसे जबरन एक कार में खींचा और दरिंदगी को अंजाम दिया।

आंख पर बांध दी पट्टी

युवती को कार में बिठाकर उसकी आंख में पट्टी बांध दी गई और चलती गाड़ी में पांच घंटे तक उसके साथ बर्बरता की गई।

आरोपियों ने युवती को पुलिस में रिपोर्ट कराने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

करीब 10 बजे आरोपी युवती को लालसोट इलाके में छोड़कर भाग गए।

लालसोट सर्कल ऑफिसर मनराज मीणा ने युवती के तीनों आरोपियों से पहचान होने की आशंका जताई।

See also  अब गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी की तर्ज पर मिलेगा पोषाहार, इन्होंने 345 बच्चों को लिया गोद

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।