‘3 इडियट्स’ के बाद आमिर खान (Aamir Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) कई सालों बाद एक साथ ‘लाल सिंह चड्ढा’ फिल्म में नजर आएंगे ।

टीआरपी। मुंबई। आमिर खान (Aamir Khan) ने आगामी वर्ष क्रिसमस की डेट अपनी फिल्‍म ‘लाल सिंह चड्ढा’

(Laal Singh Chaddha) के लिए बुक कर ली है। आमिर अपनी टीम के साथ इस फिल्‍म की तैयारी शुरू कर

चुकी है। वहीं आमिर फिल्‍मों में अपने लुक से लेकर स्क्रिप्‍ट तक, हर पहलू पर काफी बारीकी से काम करते हैं।

 

लेकिन आमिर की आने वाली फिल्‍म से उनका नया लुक सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। कुछ घंटे पहले ही

आमिर की हीरोइन करीना कपूर (Kareena Kapoor) का भी लुक इस फिल्‍म से वायरल हो गया था।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‘लाल सिंह चड्ढा’ के सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस लुक में आमिर खान एक सरदार के लुक में

See also  COVID INDIA UPDATE-भारत में राहत वाली खबर, 24 घंटों में देशभर में 30 हजार केस घटे

नजर आ रहे हैं। सिर पर पगड़ी और लंबी दाढ़ी में आमिर खान अपने किरदार के काफी करीब लग

रहे हैं। आमिर के इस लुक पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आमिर खान की यह लुक उनके

फैनपेज पर छाई हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

वहीं ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) के अपने इस लुक में करीना कपूर भी काफी खुश और

सिम्पल नजर आ रही है। अपने इस लुक में करीना पिंक और व्हाइट सलवार कमीज में दिखाई दे रही हैं।

और उनके चेहरे पर काफी खुशी भी देखी जा रही है।

 

अपको सभी जानते हैं कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के जरिए आमिर खान और करीना कपूर कई सालों बाद

एक साथ  फिल्म में नजर आएंगे। इससे पहले ये दोनों फिल्‍म ‘3 इडियट्स’ में कई वर्ष पहले देखी गई थी।

आमिर ने हाल ही में इस फिल्‍म का मोशन पोस्‍टर इसकी संभावित रिलीज टाइम के साथ शेयर किया था।

See also  UPI में 1 अगस्‍त से बड़े बदलाव, बदले गए कुछ नियम, जानें क्या-क्या बदलेगा ?

आमिर खान के फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को लम्बे समय से इंतजार रहता है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।