रायपुर। पूरे देश में आज कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश के मुखिया भूपेश

बघेल भी स्नान करने तड़के महादेव घाट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ पीसीसीचीफ अध्यक्ष मोहन मरकाम,

विधायक विकास उपाध्याय और महापौर प्रमोद दुबे ने भी कार्तिक स्नान किया।

 

सीएम ने आस्था की डुबकी के बाद दीपदान भी किया। इसके बाद सीएम ने महाआरती भी की और छत्तीसगढ़ की

खुशहाली की कामना की। बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा पर नदी स्नान और दीपदान का विशेष महत्व है।

 

इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ठेठ छत्तीसगढ़िया अंदाज में नजर आए। पहले तो उन्होंने किनारे से पल्टी मारकर

नदी में छलांग लगाई। इसके बाद वे नदी में उल्टे तैरते नजर आए। देखने वाली बात यह है थी कि साथ में पुन्नी नाहने

गए कांग्रेसी नेता उनके सामने कहीं नहीं टिक रहे थे।

 

बता दें कि इससे पहले भी सीएम भूपेश बघेल को कई बार देसी अंदाज में देखा गया है। कुछ दिनों पहले ही

See also  आबकारी विभाग ने जारी किया वाट्सएप मोबाइल नंबर, ज्यादा दाम पर शराब बिकने की कर सकेंगे शिकायत, सवाल- क्या कार्यवाही होगी?

चिरमीरी प्रवास के दौरान सीएम भूपेश बघेल सरई पान के प-त्तल में घुसका और पताल चटनी खाते हुए

नजर आए थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।