टीआरपी न्यूज/जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा जिला अस्पताल में पैथोलजिस्ट के पद पर पदस्थ एक सीनियर

डॉक्टर को पुलिस ने नर्स के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार ​कर लिया है। घटना 10 नवंबर यानी रविवार

की बताई जा रही है।

 

पीड़ित नर्स ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर उसके किराये के मकान में आया और फिर उसके बलात्कार किया।

उसने आरोप लगाया कि अस्पताल की ही पीड़िता नर्स के साथ डॉक्टर ने पहले भी शारीरिक संबंध बनाया था,

लेकिन इसकी सूचना डर और लोकलाज के भय से नर्स ने किसी को नहीं बताया।

 

नर्स ने शिकायत की है कि 10 नवम्बर की दोपहर खाना बनाकर अपने कमरे में अंदर सो रही थी. उस दौरान घर

का दरवाजा खुला हुआ था लगभग 2:30 आरोपी डॉ प्रताप सिंह कुर्रे सारागांव स्थित उसके घर पहुंच गया। नर्स ने

जब डॉक्टर से आने का कारण पूछा तो डॉक्टर ने कोई वजह नहीं बताया।

See also  बड़ी खबर : दिल्ली की नई मेयर होंगी AAP उम्मीदवार शैली ओबेरॉय

 

इधर उधर की बातें कर डॉक्टर दरवाजे के अंदर आ गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। पीड़िता नर्स का

आरोप है कि मुंह पर तकिया दबाकर डॉक्टर ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

 

पीड़िता का यह भी आरोप है कि इसके पूर्व भी डॉक्टर प्रताप सिंह द्वारा पीड़िता के साथ 1 वर्ष तक शारीरिक

शोषण किया गया है, लेकिन पीड़िता लोक लाज के भय से इतने दिन तक चुप रही।

 

रविवार की घटना नर्स ने अपने परिवार को बताया, जिसके बाद सारागांव थाने में अपराध क्रमांक 84/2019,

आईपीसी की धारा 450, 376 के तहत दर्ज कराया गया। FIR के बाद अकलतरा के किशोरा के रहने वाले

आरोपी डॉक्टर प्रताप सिंह कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  दंतेवाड़ा के छिंदनार पहुंचे सचिन तेंदुलकर: बच्चों के साथ खेली रस्साकशी