रायपुर। कांग्रेस ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के प्रचार अभियान के लिए अपने स्टार प्रचारकों

की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस की ओर से जारी सूची में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू

और पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदवे को शामिल किया गया है। इस सूची में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया

गांधी सहित 410 बड़े नेताओं का नाम शामिल है।

 


बता दें कि 81 सीटों वाली विधानसभा के लिए 30 नवंबर से 5 चरणों में चुनाव होंगे। नतीजे 23 दिसंबर को

घोषित होंगे।  पहले चरण में 30 नवंबर, दूसरे चरण में 7 दिसंबर, तीसरे चरण में 12 दिसंबर, चौथे चरण में

See also  सुशासन तिहार के चौथे दिन कबीरधाम के ग्राम कुई में उतरा सीएम का हेलीकॉप्टर, आदिवासी ग्राम कमराखोल  में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

16 दिसंबर और पांचवें व आखिरी चरण में 20 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। झारखंड की मौजूदा विधानसभा

का कार्यकाल 5 जनवरी 2020  को खत्म हो रहा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।