नई दिल्ली। अगर आप अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं तो आपके लिए एक अहम खबर है। दरअसल भारतीय रेलवे

के यात्री जल्द ही ट्रेनों में शुद्ध और उत्तम श्रेणी के बढ़िया भोजन का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे की

कैटरिंग विंग ने भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

 

ट्रेनों के खाने के मेन्यू में बदलाव :

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी किए गए हालिया सर्कुलर के मुताबिक राजधानी, शताब्दी, दुरंतो और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों

के  पूरे मेन्यू में बदलाव किया गया है। सर्कुलर के मुताबिक इन ट्रेनों में भोजन की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए इसकी

कीमत में इजाफा होगा। आईआरसीटीसी ने इसके अलावा ट्रेनों में खाद्य सेवाओं में व्यापक बदलाव लाने के लिए

कुछ उपाय भी किए हैं।

 

रेलवे ने उठाए यह कदम :

– खबरों के मुताबिक आईआरसीटीसी ने 47 से ज्यादा कैटरिंग सर्विस प्रोवाइडर को नोटिस भेजा हैं। इसमें सभी

से ट्रेनों में खानपान में बदलाव और इसका स्तर बढ़ाने को सुनिश्चित करने को कहा गया है। यह कुल संचालित

See also  विश्रामपुर थाने के सामने कांग्रेस का धरना, टीएस सिंह देव ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी…

ट्रेनों में 358 कैटरिंग प्रोवाइडर का करीब 13 फीसदी है। इसके अलावा रेलवे ने 24 कैटिरिंग सर्विस प्रोवाइडर

संग करार रद्द कर दिया है।

 

रेलवे के निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करने के चलते ऐसा किया गया है। 24 कॉन्ट्रैक्टरों को जांच के दायरे में

भी रखा गया है। इसके बाद इनके खिलाफ भी एक्शन लिए जाने की उम्मीद है।

 

– ट्रेनों में यात्रियों को मिलने वाले भोजन की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक की संख्या में इजाफा किया गया है।

पर्यवेक्षकों के साथ-साथ अधिकांश यात्री ट्रेनों में सहायक भी तैनात किए गए हैं।

 

– आईआरसीटीसी विभिन्न ट्रेनों में थर्ड पार्टी द्वारा सब्जी गोदाम और बेस किचन की जांच कर रहा है। इसमें

भोजन के स्वच्छता के स्तर को भी जांच के दायरे में रखा गया है।

 

– यात्रियों को परोसे जाने वाले भोजन की लगातार निगरानी की लिए रेलवे ने सभी किचनों में कैमरे लगाए हैं।

See also  पीएम मोदी ने कहा - अब पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ PoK और आतंकवाद पर

रेल दृष्टि डेसबोर्ड के जरिए इन रसोईयों की निगरानी रखी जाएगी और इसके जरिए यात्रियों को रियल टाइम

जानकारी मिल सकेगी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।