टीआरपी डेस्क। किसानों को उनकी फसल की चिंता हर वक्त होती है फिर चाहे प्रकृति की मार हो

या जंगली पशुओं से रौंदे जाने का डर। अपनी फसलों में इजाफे के लिए किसान हर वो कोशिश करते

रहते हैं जिससे खेती को मुनाफे का सौदा बनाया जा सके। लेकिन, कर्नाटक के रहने वाला एक किसान

बंदरों से इस हद तक परेशान हो गया कि उसने इन बंदरों से निजात पाने का अनूठा तरीका इजाद कर लिया।

 

 

दरअसल नालुरू गांव के रहने वाले किसान श्रीकांत गौड़ा की आंखों के सामने बंदर उसकी फसलों

रौंदने लगे तो उसने ऐसा खास उपाय किया, जिससे बंदर भी दुम दबाकर भाग गए और जिसने भी सुना

वह भी हैरान रह गया। गौड़ा ने बंदरों को अपने खेत से खदेड़ने के लिए अपने पालतू कुत्ते का सहारा

लिया और उसके ऊपर बाघ जैसी धारियां बनाकर उसको कुत्ते से बाघ बना दिया। बाघ का स्वांग

See also  सीएम भूपेश बोले- स्वस्थ रहना है, तो दिनचर्या में स्वच्छता को संस्कार बना लो...

रचाकर इस कुत्ते को खेत पर बंध दिया। जैसे ही बंदर खेत में खड़ी फसल पर धावा बोलने के लिए

आए वह बाघ बने कुत्ते को देखकर रफूचक्कर हो गए।

 

 

 

अब बंदर खेत के आसपास भी नहीं फटक रहे हैं। गौड़ा बताते हैं कि उन्हें अपने कुत्ते से बहुत प्यार है।

इस लिए उसकी त्वचा का ख्याल करते हुए उसको रंगने के लिए पेंट की जगह पर हेयर डाई का इस्तेमाल

किया है। किसान श्रीकांत गौड़ा का बंदर भगाने का यह तरीका सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा

है और बाघ बना कुत्ता भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

 

ये खबर सच है, अगर आपको ये खबर अच्छी तो इसे जरूर शेयर करें।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  CG IAS Transfer Breaking: कलेक्टर समेत 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले, कुलदीप शर्मा बने बलौदाबाजार कलेक्टर, देखिए आदेश