टीआरपी डेस्क। दबंग सलमान खान की ‘दबंग’ फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘दबंग 3 ‘ जल्द ही दर्शकों

के बीच पहुंचेगी। लेकिन रिलीज से पहले इस फिल्म के गाने लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। पिछले दिनों

में ऑडियो यूनिट और कुछ वीडियो रिलीज करने के बाद, अब फिल्म का आइटम सॉन्ग रिलीज हुआ है।

पहली फिल्म का आइटम सॉन्ग “मुन्नी बदनाम हुई” के बाद अब तीसरी फिल्म का आइटम सॉन्ग 

“मुन्ना बदनाम हुआ” रिलीज हो चुका है।

 

इस गाने में सलमान खान और वरिना हुसैन के जबरदस्त डांस मूव्स के साथ-साथ सिंगर की धमाकेदार

आवाज लोगों को झूमने पर मजबूर कर दे रही है। इस गाने में भी सलमान खान का लुक सभी को पसंद

आ रहा है। मुन्ना बदनाम हुआ रिलीज होते ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। केवल आठ घंटों में ही इस गाने

को 6 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

See also  Cultural Evening Of CG in Delhi - पंथी, सुआ, कर्मा की धूम और गूंजेगी मांदर की थाप

 

बता दें, प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, ‘दबंग 3’ सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनी है। फिल्म में सलमान

खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप और साईं मांजरेकर जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई

देंगे। ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।