TRP आज की सुर्खियां :

नई दिल्ली/रायपुर। तमिलनाडु के कोयंबटूर में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत

हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए राज्य के कई जिलों में स्कूल और कॉलेज

बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

अगले दो दिनों में बारिश की संभावना :

चेन्नई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र ने अगले दो दिनों में और बारिश की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही,

छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। चेन्नई मौसम विभाग ने अलर्ट करते हुए कहा- थिरुवल्लुर,

वेल्लोर, थिरुवन्नामलाई, थुटीकुडी, रामनाथपुरम और तिरूनेलवेली जिलों अगले 24 घंटे में भारी बारिश का

अंदेशा जताया है।

 

जीडीपी में हुई गिरावट पर सुब्रमणियम स्वामी का बयान :

देश की दूसरी बड़ी खबर देश की जीडीपी में हुई गिरावट को लेकर है। भाजपा नेता सुब्रमणियम स्वामी के

इस बयान के बाद कि देश की जीडीपी के जो आंकड़ें जारी किए गए हैं वो झूठ हैं, दरअसल देश की जीडीपी

See also  iPhone 17 के सभी मॉडल अब भारत में होंगे तैयार, अमेरिका और चीन को लगा झटका!

के दरें 1.5 तक आ गई है। जिसके बाद देश में जीडीपी में गिरावट को लेकर बड़ी बहस शुरू हो गई है।

 

सारकेगुड़ा कांड की जांच के लिए गठित जांच आयोग :

वहीं छत्तीसगढ़ में बस्तर के सारकेगुड़ा कांड की जांच के लिए गठित जांच आयोग की रिपोर्ट लीक होने के

बाद विधानसभा के शीतकालीन सत्र में आज हंमामा मचना तय है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने जांच रिपार्ट

विधानसभा के पटल में रखने से पहले मीडिया में लीक करने के मामले को आज विधानसभा में उठाने की

बात कही है।

 

धान खरीदी को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग :

दूसरी तरफ प्रदेश में धान खरीदी को लेकर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा जहां

इस मामले में केंद्र को कसूरवार बता रही है वहीं भाजपा ने सत्ता रूढ़ दल पर किसानों से वादों खिलाफी का

आरोप लगाया है।

 

इन सब के बीच किसानों की नाराजगी भी सामने आई है। रविवार 1 दिसंबर से शुरू की गई धान खरीदी के

See also  CG News: छत्तीसगढ़ के 3 और चीनी मिलों में लगेंगे इथेनॉल प्लांट

पहले दिन किसान धान खरीदी केंद्रों में नहीं पहुंचे। जो खबर अब त​क सामने आई है उसके मुताबिकपहले

दिन जिले के 60 में से 55 धान खरीदी केंद्रों में नहीं पहुंचे किसान।

 

सबसे अधिक 194 क्विंटल धान तोकापाल ब्लॉक के करंजी धान खरीदी केंद्र में खरीदा गया। इसके लावा

करंजी में 108 और पल्ली में किसानों ने 76 क्विंटल धान बेचा। कोरबा: सभी 42 केन्द्रों में एक भी किसाना

नहीं पहुंचा। अंबिकापुर में 33 हजार में से सिर्फ पांच किसान ही पहंुचे। यहीं हाल बाकी खरीदी केंद्रों की रही।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।