नई दिल्ली: संसद के शीतकालीन सत्र में सोमवार को विपक्षी दलों ने लोकसभा में जहां हैदराबाद

में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला उठाया, वहीं राज्यसभा में रामगोपाल यादव

ने मोबाइल टैरिफ बढ़ाए जाने का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर इसका

विरोध करना चाहिए। भाजपा ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान पर विरोध दर्ज कराया है।

 

हैदराबाद हत्याकांड पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने लोकसभा में कहा, कोई भी सरकार या

नेता नहीं चाहेगा कि ऐसी घटना उनके राज्य में घटित हो। यह समस्या सिर्फ कानून बनाने से हल नहीं

हो सकती है। ऐसे कृत्यों को मिटाने के लिए ऐसे अपराधों के खिलाफ एक साथ खड़े होने की जरूरत है।

इस पर लोकसभा स्पीकर ओम बिडला ने कहा कि देश में जो घटनाएं घट रही हैं, उस पर संसद भी

चिंतित है।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को बताया घुसपैठिया :

प्रश्नकाल के बाद इस पर चर्चा की अनुमति दी गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन ने प्रधानमंत्री

See also  जर्मनी में प्लेन से उतारे गए पंजाब के CM Bhagwant Mann? गर्माई सियासत

नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह को घुसपैठिया बता दिया है। NRC को लेकर सरकार पर निशाना

साधते हुए उन्होंने कहा था, ‘यह भारत देश सबके लिए है। ये देश किसी की जागीर है क्या? यहां सभी का

समान अधिकार है। अमित शाह जी, नरेंद्र मोदी जी आप खुद बाहरी हैं। घर आपका गुजरात है, आ गए दिल्ली।

वैध-अवैध बाद में पता चलेगा।’ इस बयान पर भाजपा भड़क गई है और अधीर रंजन से मांफी की मांग की है।

भाजपा सांसद आज इस मामले को संसद में उठाएंगे।

 

अधीर रंजन के इस बयान पर आपत्ति जताते हुए भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा है कि इस तरह

की भाषा का प्रयोग कांग्रेस पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है। बता दें, केंद्र सरकार पूरे देश में राष्ट्रीय

नागरिक रजिस्टर (NRC) लागू करने की बात कह रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने बीते दिनों लोकसभा

में कहा था कि असम के बाद पूरे देश में एनआरसी लागू किया जाएगा।

See also  फिर से लगेगा लॉकडाउन! कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पीएम मोदी आज करेंगे मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।