नई दिल्ली। संसद में कैंटीन में खाने पर मिलने वाली सब्सिडी अब खत्म हो सकती है। सभी सांसदों ने

इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस फैसले को अगले लोकसभा सत्र से लागू किया जा सकता है।सूत्रों का

कहना है कि लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के सुझाव के बाद यह फैसला लिया गया है। सूत्रों ने यह भी

बताया कि लोकसभा की बिजनस अडवाइजरी कमिटी की मीटिंग में सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों ने इस

पर सहमति जताई।

बता दें कि 2016 में मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान कैंटीन में मिलने वाले भोजन के दाम बढ़ाए

गए थे। इसके बाद अब सब्सिडी खत्म करने का फैसला लिया गया है। 2016 से अब तक शाकाहारी थाली

के दाम 30 रुपए हैं, जबकि 2016 से पहले 18 रुपए थे। मांसाहारी थाली अब 60 रुपए में मिलती है,

जबकि पहले 33 रुपए में मिलती थी। थ्री कोर्स मील अब 90 रुपए मिलता है, जबकि पहले 61 रुपए में मिलता था।

See also  आम आदमी पार्टी ने महाराष्ट्र के सभी समितियों को किया भंग

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।