रायपुर। राजधानी के टिकरापारा इलाके में हुई दो युवतियों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर

लिया है। रायपुर एसएसपी आरिफ शेख आज दोपहर 1.00 बजे प्रेस कांफ्रेंस लेकर मामले का खुलासा करेंगे।

 

बता दें कि मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे टिकरापारा के गोदावरी नगर में किसी अज्ञात आरोपी ने

किराए के मकान में रह रही दो युवतियों की हत्या कर फरार हो गए थे। राजधानी में दिनदहाड़े हुई इस

घटना से सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। सीसीटीवी फुटेज में दो

युवक कैद हो गए थे।

 

मृतिका में से एक का नाम मनीषा सिदार था, जो रायगढ़ की रहने वाली थी, और तीन-चार साल से रायपुर

में ही रह रही थी। वो नर्सिंग का कोर्स कर रही थी। दूसरी युवती को उसकी सहेली थी। आवाज सुनकर

जब लोग इकट्ठा हुये तो आरोपी मौके से भाग निकला। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस की टीम

See also  CG News: बम्लेश्वरी मंदिर के ऊपर पहाड़ी में तेन्दुए की चहलकदमी कैमरे में हुई कैद

पहुंची और दोनों युवतियों को लहू लुहान हालात में भर्ती कराया गया, जहां पर दोनों की इलाज के दौरान

मौत हो गयी थी। फिलहाल मौके पर पुलिस की टीम पहुंची हुई हैं जो मामले की जांच में जुट गयी थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।