नई दिल्ली। ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को भारतीय रेलवे काफी सुविधाएं देती है। रेलवे सस्ते में

सफर कराने के साथ अपने यात्रियों की जेब का भी ख्याल रखती है। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है

कि हमें रेलवे की सुविधाओं के बारे में पता ही नहीं होता। आज हम आपको रेलवे की एक ऐसी ही

सुविधा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत मात्र 25 रुपए खर्च करने पर आप हजारों रुपए

बचा सकते हैं।

 

Image result for सिर्फ 25 रुपए में रेलवे दे रहा यह खास सुविधा, यात्रियों के बचेंगे हजारों रुपए

 

रूम बुक करने के लिए देने होंगे इतने पैसे :

भारतीय रेलवे यात्रियों को रेलवे स्टेशनों पर सस्ते में रूम बुक करने की सुविधा देती है। ये रूम एसी

और नॉन एसी विकल्प के साथ सिंगल, डबल बेड और शयनकक्ष के रूप में भी उपलब्ध हैं। खास बात

यह है कि इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 25 रुपए है। IRCTC की वेबसाइट के जरिए अगर आप तीन घंटे

के लिए रूम बुक करना चाहते हैं, तो आपको 25 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं सात से नौ घंटे के लिए 50 रुपए,

See also  PWD के नए इंजीनियर इन चीफ बने भतपहरी, पिपरी के रिटायर होने से वरिष्ठता का मिला लाभ

10 से 12 घंटे के लिए 60 रुपए, 13 से 15 घंटे के लिए 70 रुपए, 16 से 18 घंटे के लिए 80 रुपए और

19 से 21  घंटे के लिए 90 रुपए देने होंगे। 24 घंटे की बुकिंग पर 100 रुपए और 48 घंटे की बुकिंग

पर 200 रुपए तक चार्ज लगता है। यदि आप रूम बुकिंग का पेमेंट डिजिटली करते हैं तो आपको

5 रुपए की छूट भी मिलती है।

 

कैसे करें बुकिंग :

रिटारिंग रूम बुक करने के लिए आपको सबसे पहले IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा।
वहां अपने यूजर नेम और पासवर्ड के जरिए अपना अकाउंट खोलें।
अकाउंट खुलने के बाद आपको अपने टिकट का PNR नंबर डालना होगा।
उसके बाद आप अपने मुताबिक रिटारिंग रूम बुक कर सकते हैं।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  CG News: बलौदाबाजार जांच आयोग का कार्यकाल का 4 माह आगे बढ़ा, देखें आदेश