आमंत्रण न मिलने से बिफरीं केंद्रीय मंत्री कहा-दस गुना बड़ा महोत्सव कराऊंगी और पीएम

को बुलवाऊंगी :

अंबिकापुर। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आमंत्रण नहीं मिलने से केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह काफी नाराज नजर

आईं। आदिवासी महोत्सव को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह और संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत आमने-सामने

आ गए हैं। रेणुका सिंह ने कहा इससे दस गुना बड़ा महोत्सव कराउंगी और पीएम को भी बुलवाऊंगी।

 

रेणुका ने तंज कसते हुए कहा कि देशभर में घूम घूम कर न्योता दे रहे हैं, लेकिन मैं आदिवासी मंत्रालय की मंत्री हूं,

मगर मुझे जानकारी नहीं दी गई। रेणुका सिंह ने कहा कि इससे दस गुना बड़ा महोत्सव कराऊंगी और महोत्सव में

पीएम मोदी को भी बुलवाऊंगी। वहीं रेणुका सिंह के बयान पर मंत्री अमरजीत भगत ने पलटवार करते हुए कहा

है कि सभी को न्योता दिया जाएगा। रेणुका सिंह इतनी जल्दी में क्यों हैं। कई बार पहले भी आमंत्रित किया गया,

See also  जंगल में मिला मादा भालू का शव : दो भालुओं के बीच खूनी संघर्ष में हुई मौत

मगर वे नहीं पहुंचती हैं।

 

बता दें कि राज्य में 27 से 29 दिसंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है,

जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। वहीं देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी समारोह

में आमंत्रित किया गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।