रायपुर। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 27 दिसंबर को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंडियन

इकोनॉमिक एसोसिएशन के 102 वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

 

यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू 26 दिसंबर को भारतीय वायु सेना के विशेष विमान

से शाम में रायपुर पहुंचेंगे। उपराष्ट्रपति रात में राजभवन में रुकेंगे तथा 27 दिसंबर की सुबह वह वायुसेना के

विशेष हेलीकॉप्टर से उड़ीसा के बालंगीर रवाना होंगे। उपराष्ट्रपति वहां एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह

दोपहर 1.15 बजे रायपुर लौट आएंगे।

 

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू शाम चार बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में आयोजित इंडियन इकोनॉमिक

एसोसिएशन के 102वें वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उद्घाटन भाषण देंगे।

 

राज्यपाल अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति केशरी लाल

वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार उपराष्ट्रपति शाम

See also  Chhattisgarh Budget 2021 : सीएम भूपेश बघेल के कोसे से बने बैग से निकला HEIGHT आधारित बजट... होगा छत्तीसगढ़ का समग्र विकास

को वायु सेना के विशेष विमान से नयी दिल्ली रवाना होंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।