उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड

नई दिल्ली। दिल्ली में जब जमा देने वाली ठंड पड़ी थी तब आप कहां थे? हो

सकता है भविष्य में आपसे भी ऐसा ही सवाल पूछा जाए। दिसंबर में इस बार

जो शीतलहर जारी है वह ऐतिहासिक है। यह दिसंबर पिछले 100 सालों के

दौरान दूसरा सबसे ठंडा दिसंबर बनने जा रहा है। 1901 से 2018 तक सिर्फ

चार मौकों पर दिसंबर का अधिकतम औसत तापमान 20 डिग्री से नीचे

गया है। इस साल यह 26 दिसंबर तक 19.85 डिग्री है, जबकि 31 दिसंबर

तक यह महज 19.15 डिग्री ही रह सकता है। शीत लहर का यह प्रकोप

अभी 30 दिसंबर तक बना रहेगा। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान

4.2 डिग्री रेकॉर्ड किया गया।

इससे पहले 1907 में दिन का औसत तपमान दिसंबर में 17.3 डिग्री

सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया था। नए साल पर बाहर जाकर सिलेब्रेट करने

की योजना बनाने वालों के लिए भी एक बुरी खबर है। नए साल का आगाज

See also  Gold-Silver Price: चांदी ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4 लाख रुपये के पार पहुंचा भाव, सोना 1.80 लाख के रिकॉर्ड स्तर पर

ओलावृष्टि के साथ हो सकता है। 1 और 2 जनवरी 2020 को ओलावृष्टि की

संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक 3 जनवरी तक हिल

स्टेशनों में भी भयंकर बर्फबारी होगी। राजस्थान के फतेहपुर में रात का

तापमान 0 से 3 डिग्री के बीच और सीकर में 0 से नीचे पहुंच रहा है।

1997 में टूटा था ठंड का रिकॉर्ड

रीजनल वेदर सेंटर के डिप्टी डीजी डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव के अनुसार

उत्तर पश्चिमी हवाएं लगातार दिल्ली आ रही हैं और ऊपरी सतह पर बादल

छाए हुए हैं। जिसकी वजह से धूप धरती तक नहीं पहुंच पा रही है। इसी वजह

से दिन के समय ठंड कम नहीं हो रही है। 31 दिसंबर से तापमान में कुछ

सुधार हो सकता है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिन

के पूर्वानुमान के आधार पर इस महीने का अधिकतम औसत तापमान

19.15 डिग्री रह सकता है। यदि ऐसा हुआ तो 1901 के बाद यह दूसरा

सबसे ठंडा दिसंबर बन जाएगा। इससे पहले 1997 में दिसंबर इस सदी

See also  ...जान को खतरा ..! तेज प्रताप यादव को मिली Y+ सुरक्षा, कहा- दुश्मन करवा सकते हैं हत्या

में सबसे ठंडा रहा था जब औसत अधिकतम तापमान महज 17.3 डिग्री

दर्ज हुआ था।

राजधानी में ऑरेंज अलर्ट

हाड़ कांप वाली ठंड और घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने 29 दिसंबर

तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी यूपी में ऑरेंज अलर्ट जारी कर रखा

है। इस शीतलहर के 11वें दिन सफदरजंग अस्पताल के पास अधिकतम तापमान

13.4डिग्री, पालम में 11.8 डिग्री और दिल्ली यूनिवर्सिटी में 12.6 डिग्री रेकॉर्ड किया

गया। दिल्ली में घने कोहरे के चलते दृश्यता सुबह 8:30 बजे के आसपास 700

मीटर थी। इसके चलते ट्रेनों का आवागमन और विमानों का संचालन भी प्रभावित

है। इस सीजन में दिल्ली में 18 दिसंबर को अधिकतम तापमान महज 12.2 डिग्री

तक पहुंच गया था। यह 22 सालों के अधिकतम तापमान का रेकार्ड था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

See also  CG News: राजभवन से हटाए गए अमृत खलको, IAS यशवंत कुमार नए सचिव