मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका में अध्यक्ष की कुर्सी की जंग भाजपा और कांग्रेस के बीच जारी है। कांग्रेस

शुरू से ही जहां इस कुर्सी पर कब्जा चुनाव परिणाम आने के बाद से ही मानकर चल रही थी। अब

पिछड़ती नजर आ रही है, क्योंकि निर्दलीय पार्षद सोनी जांगड़े ने भाजपा को समर्थन देते हुए पार्टी दामन

थाम लिया है। जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक और बीजेपी नेताओं ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके

साथ ही नपा अध्यक्ष का पद भाजपा की झोली में आ गया।

 

इस तरह भाजपा के पास पहले से ही जहां कुल 22 में से 11 सीटें हैं। कांग्रेस के 9 सीट और जोगी कांग्रेस

एवं निर्दलीय एक-एक सीट जीत लर आए है। ऐसे में अब निर्दलीय पार्षद का बीजेपी को समर्थन करने से

बीजेपी के लिए पूर्ण बहुमत साबित करने के लिए 12 की संख्या पर्याप्त है।

 

इधर चुनाव परिणाम आने के बाद से ही बीजेपी और कांग्रेस के अधिकतर पार्षद अंडर ग्राउंड चल रहे है।

See also  बड़ी खबर …बड़ी खबरः 1 मई से 18 साल से उपर के सभी लोगों को लगेगी कोविड वैक्सीन

ऐसे में किंगमेकर बने जोगी कांग्रेस एवं निर्दलीय पार्षद का भूमिगत होना भी लाजमी है। क्योंकि दोनों

प्रमुख पार्टियों के लिए किसी दूसरे पार्टी के पार्षद को तोडऩे के साथ साथ खुद के पार्षदों को भी बचाए

रखना बड़ी चुनौती है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।