रायपुर। 23 ट्रेनी डीएसपी को फिल्ड की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग के लिए जिला आवंटित किया गया है।

राज्य सरकार ने सभी के लिए डिस्ट्रिक्ट ड्रिस्ट्रब्यूसन आर्डर जारी कर दिये हैं। इन ट्रेनी डीएसपी

को रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, महासमुंद, बलौदाबाजार, रायगढ़, जांजगीर, कोरिया, राजनांदगांव,

कबीरधाम व बालोद जिले में पदस्थ किया गया है।

 

इन सभी डीएसपी को राज्य पुलिस अकादमी चंदखुरी से प्रदेश के अलग अलग जिलों में फिल्ड

का अनुभव लेंगे। इसे भी ट्रेनिंग का अहम हिस्सा माना जाता है, जिसमें पुलिस की कार्यशैली,

फरियादी से व्यवहार और एक्शन आफ पुलिसिंग जैसी जानकारी मिलती है। जिन पुलिस अधिकारियों

को पोस्टिंग दी गई हैं, उनमें मिलिंद पांडेय को बलौदाबाजार, चित्रा वर्मा को दुर्ग, सतीश कुमार भार्गव

को रायगढ़, परमेश्वर तिलकवार को जांजगीर, अंजू कुमारी को रायगढ़, मोनिका मरावी को कोरिया,

रूचि वर्मा को राजनांदगांव, तारेश साहू को बलौदाबाजार, प्रशांत खांडे को रायपुर, मयंक रणसिंह को

राजनांदगांव, नेहा पवार को कबीरधाम, प्रशांत कुमार सिंह पैकरा को बालोद, अपूर्वा सिंह क्षत्रीय को

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग में जनसभा को कर रहे हैं संबोधित

महासमुंद, विजय सिंह राजपूत को दुर्ग और तिलेश्वर प्रसाद यादव को महासमुंद जिले में पदस्थ किया गया है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।