टीआरपी डेस्क। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को दादा साहब फाल्के पुरस्कार

से सम्मानित किया है। इस खास मौके पर उनके साथ पत्नी जया बच्चन और बेटे अभिषेक बच्चन साथ नजर आए।

इस खास मौके पर उन्होंने कहा- ”मैं भारत सरकार और सूचना प्रसारण मंत्रालय और जूरी के सदस्यों को अपनी

तरफ से आभार प्रकट करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे इस योग्य समझा। ईश्वर की कृपा रही है। माता-पिता का

आशीर्वाद रहा है। सबसे ज्यादा भारत की जनता का स्नेह रहा है जिसकी वजह से मैं आपके सामने खड़ा हूं।

जब इस पुरस्कार की घोषणा हुई तो मेरे मन में ये सवाल उठा कि क्या ये मेरे लिए संकेत है कि बस अब हो गया।

मुझे अभी और काम करना है।”

 

आपको याद दिला दें कि 23 दिसंबर को 66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के आयोजन के समय अमिताभ बच्चन

उपस्थित नहीं हो पाए थे। बीमार होने की वजह से अमिताभ बच्चन को डॉक्टर द्वारा सफर ना करने की

See also  छत्तीसगढ़ की बड़ी खबर: जशपुर में मूक-बधिर नाबालिग से दुष्कर्म का वीडियो सामने आने पर कलेक्टर सहित जिले के तीनों एसडीएम की छुट्टी, सीएम की नाराजगी पड़ गई भारी, जानें पूरी घटना

हिदायत दी गई थी। अमिताभ बच्चन ने 22 दिसंबर की शाम को एक ट्वीट के माध्यम से

खुद यह जानकारी शेयर की थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।