टीआरपी डेस्क। भारतीय रेलवे ने यात्री किराये में इजाफा किया है। नई दरें नए साल 1 जनवरी 2020

से लागू होंगी। नई किराया सूची में सब अर्बन यानी उपनगरीय किराये में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

नॉन एसी और नॉन सब अर्बन के यात्री भाड़े में 1 पैसा प्रति किलोमीटर के हिसाब से बढ़ाया गया है। मेल

और एक्‍सप्रेस श्रेणी की नॉन एसी ट्रेनों के भाड़े में 2 पैसे प्रति किलोमीटर के मान से इजाफा किया गया है।

बीते कुछ समय से रेलवे ने यात्री भाड़े में इजाफा नहीं किया था। गत वर्ष संसद की समिति ने सिफारिश की

थी लेकिन रेलवे को एक तयशुदा समय के भीतर यात्री भाड़े का रीव्‍यू करना चाहिये।

 

रेलवे मंत्रालय ने यह बताई वजह

यात्री किराये में बढ़ोतरी को लेकर रेलवे मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए बताया कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्री

सुविधाओं और सुविधाओं का विस्तार करने के लिए, यात्रियों के किसी भी वर्ग पर बोझ बढ़ाए बिना ट्रेन का

See also  राष्ट्रपति चुनाव में मतदान के लिए मैसूर में बनी अल्ट्रावाइलेट पैन का होगा इस्तेमाल

किराया मामूली बढ़ाना अनिवार्य हो गया है। भारतीय रेलवे का तेजी से आधुनिकीकरण इस फेयर रीव्‍यू के

माध्यम से किया जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।