नई दिल्ली। दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में स्थित एक फैक्ट्री में गुरुवार तड़के भीषण आग लग

गई। आग की भयावहता के चलते इमारत ढह गई है और मलबे में कई लोगों के दबे होने की

आशंका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की 35 गाड़ियां मौके पर पहुंच

चुकी हैं और बचाव अभियान जारी है।

 

जानकारी के मुताबिक, पीरागढ़ी स्थित इस फैक्ट्री में गुरुवार सुबह करीब 4:23 बजे आग लगी।

दिल्ली फायर सर्विस के डायरेक्टर अतुल गर्ग के मुताबिक, मामले की जानकारी मिलते ही

फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

 

बताया जा रहा है कि आग की लपटें काफी तेजी से फैलीं, जिसके बाद धमाका भी हुआ। इससे इमारत

ढह गई, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 35 गाड़ियां बचाव

कार्य में जुटी हुई हैं।

 

बता दें कि दिल्ली में लगातार आगजनी के हादसे हो रहे हैं। दिल्ली के अनाज मंडी इलाके स्थित

See also  Stock Market : लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, इतने अंक फिसला सेंसेक्स, डॉलर के मुकाबले रुपये में भी गिरावट….

4 मंजिला इमारत में 8 दिसंबर को भीषण आग लगी थी। इस हादसे में 44 लोगों की मौत हो गई

थी। वहीं, किराड़ी स्थित एक फैक्ट्री में आग लगने से 9 लोगों ने जान गंवा दी थी।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।